About Us

राष्ट्रीय सेवा संघ भारतवर्ष के सनातनियों की पिछली पीढ़ी के संघर्ष, वर्तमान पीढ़ी के अधिकारों तथा आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु गठित किया गया एक धार्मिक व सांस्कृतिक संगठन है। जिसके अंतर्गत हम सभी देशवासी भारतवर्ष को संपूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न , सनातनी सभ्यता तथा पूर्णतः सनातन वैदिक धर्म एवं उपनिषदों को जीवन में अपनाते हुए वैदिक हिंदू राष्ट्र की संकल्पना एवं उसकी एकता और अखंडता सुनिश्चित करने हेतु दृढ़ संकल्पित होकर राष्ट्रीय सेवा संघ में पूर्ण निष्ठा के साथ सेवा कार्य करते हैं। इसी संकल्प को आत्मसात करने हेतु राष्ट्रीय सेवा संघ की स्थापना 28 फरवरी 2024 ई. ( मिति फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 2081 विक्रमी संवत) के शुभ अवसर पर भारतवर्ष के धर्म गुरुओं व संत समाज के आशीर्वाद से हुई।
Our Works

गौ सेवा एवं पशुओं की रक्षा
राष्ट्रीय सेवा संघ द्वारा निरंतर गौमाता तथा अन्य निराश्रित बेजुबान पशुओं की रक्षा तथा उनके जीवन को बचाने हेतु विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

रक्तदान शिविरों का आयोजन
राष्ट्रीय सेवा संघ द्वारा समाज में जरुरतमंद व्यक्तियों तथा उनके परिजनों की विषम परिस्थिति में आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान कर उनके जीवन के संरक्षण का कार्य किया जाता है।

निर्धन बच्चों की शिक्षा
राष्ट्रीय सेवा संघ द्वारा समाज में निर्धन एवं जरुरतमंद बच्चों की शिक्षा तथा उज्ज्वल भविष्य हेतु आर्थिक सहायता तथा अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।

महिला सशक्तिकरण
राष्ट्रीय सेवा संघ द्वारा भारतवर्ष में मातृ शक्ति को मजबूत करने तथा उनके कौशल एवं सामाजिक विकास हेतु तथा समाज में उनके लिए सुरक्षित वातावरण बनाने हेतु कार्य किया जाता है।

व्यापारी एवं कर्मचारी वर्ग के हितों की रक्षा
राष्ट्रीय सेवा संघ द्वारा भारतवर्ष में सनातनी व्यापारी एवं निजी कर्मचारी वर्ग के हितों की रक्षा हेतु विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता अभियान संचालित किए जाते हैं।

धार्मिक यात्राओं का आयोजन
राष्ट्रीय सेवा संघ द्वारा समय समय पर सभी सनातनियों की धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं सिद्ध पीठों की यात्रा आयोजित की जाती है।

स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण की रक्षा
राष्ट्रीय सेवा संघ द्वारा वातावरण को शुद्ध रखने तथा सभी के जीवन को संरक्षित करने हेतु समय समय पर स्वच्छता अभियान तथा वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम किए जाते हैं।
Core Committments

हमारा उद्देश्य सम्पूर्ण भारतवर्ष को नशा, अपराध, भ्रष्टाचार, अशिक्षा, बेरोजगारी, जिहादी षडयंत्र, जातिवाद, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक मतभेद आदि सैकड़ों बुराइयों से बचाना है। सनातन वैदिक धर्म के मार्ग पर चलते हुए राम राज्य की संकल्पना के साथ भगवान श्री राम के आदर्शों के अनुरूप एक बेहतर जीवनशैली की स्थापना करना है, जहां प्रत्येक पुरुष, महिला, युवा एवं सभी प्राणी सुखी एवं भयमुक्त जीवन जी सकें तथा वर्तमान पीढ़ी अपने भविष्य को सुरक्षित रखते हुए वैदिक धर्म के मार्ग पर आगे बढ़कर विश्वगुरु भारत के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण संसार को रामराज्य की प्रेरणा दे सके।

वर्तमान में राष्ट्रीय सेवा संघ सनातनी हिन्दू समाज के प्रत्येक व्यक्ति जो किसी भी प्रकार से प्रताड़ित हो रहा है उनके संघर्ष में सहयोगी के रूप में कार्य कर रहा है। मूल रूप से हम गौ माता की सेवा , धार्मिक स्थलों और संस्कृति का संरक्षण, युवा पीढ़ी को जानलेवा नशे के प्रति जागरूकता, बहन-बेटियों का लव जिहाद जैसे षडयंत्र से बचाव व जागरूकता, समाज में व्याप्त अपराध एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान, सभी व्यवसायियों के रोजगार का संरक्षण व सनातनी बंधुओं को विभिन्न क्षेत्रों में नए व्यवसाय के लिए प्रेरित करना आदि सैकड़ों कार्य कर रहे हैं

भारत आत्मज्ञान प्राप्ति की धरती है और राष्ट्रीय सेवा संघ एक संगठनात्मक विचारधारा है। हम चाहते हैं कि ऐसे सभी धर्म रक्षक जो हिंदुत्व के कर्तव्य पथ पर सेवा कार्य करना चाहते हैं वो इस विचारधारा के साथ इस मंच पर आएं क्योंकि अब समय है संगठन का, हिंदुओं के जागने का और आध्यात्मिकता के जरिए विश्व पर विजय प्राप्त करने का। हमारा इतिहास दर्शाता है कि हमारी संस्कृति में संगठन की परंपरा रही है। परन्तु काल की धारा में वह कहीं खो गई। हम सब जानते हैं कि संगठन में ही शक्ति है ,
Our Team

हिमांशु जोशी
संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष

सुनील पंत
राष्ट्रीय संगठन मंत्री

वेदमणि शुक्ला
राष्ट्रीय महामंत्री

बी. प्रसाद जोशी
राष्ट्रीय सचिव

हिमांशु साह
राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी
Achievements
Photo Gallery
Video Gallery
Register Your Complaints

Our Sponsors & Partners



